झुंझुनू
निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में भामाशाह ने की सहयोग की घोषणा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर के निकटवर्ती गांव जाखड़ो का बास के रहने वाले हाल झुंझुनूं स्थित जाखड़ वाईंस के प्रोपराइटर विजेन्द्र सिंह जाखड़, उत्तम सिंह गोदारा एवं कुलदीप महला द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपए नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लोयल, झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल, ब्लॉक महासचिव सुरेश कुमार एवं युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार महला ने तेजा भक्त विजेंद्र सिंह जाखड़, उत्तम सिंह गोदारा एवं कुलदीप महला का शाॅल, साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी विजेन्द्र सिंह जाखड़ का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



