बुलंदशहर
कावंड़ियों की सेवा में चली मोबाइल स्वास्थ्य टीम
हरिद्वार से अहार तक दिन-रात होगी कांवड़ियों की चिकित्सकीय सहायता,डॉ विपिन लोधी करेंगे नेतृत्व

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर : औरंगाबाद के चिकित्सक डॉ विपिन लोधी के नेतृत्व में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की मोबाइल टीम गुरुवार को हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। टीम हरिद्वार से अहार तक दिन-रात कांवड़ियों की सहायतार्थ निस्वार्थ भाव से निशुल्क इलाज मुहैया करायेगी। चलता फिरता मोबाइल हैल्थ शिविर 11 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा।
कस्बे के जहांगीराबाद रोड निवासी डॉ विपिन लोधी लगातार 14 वर्ष से प्रत्येक वर्ष कावंड़ियों की इसी प्रकार सेवा सुश्रुषा करते आ रहे हैं। शिविर संचालन में डा विपिन लोधी के साथ डा मनोज कुमार, राजेन्द्र पाल सिंह उर्फ राजू मैडिकल स्टोर वाले,भोला लोधी ,मुकेश आदि सहयोग कर रहे हैं। डॉ विपिन लोधी ने बताया कि हमारी टीम हरिद्वार से अहार तक मार्ग पर निरंतर निगरानी रखते हुए कांवड़ियों की हर संभव सहायता , चिकित्सा सेवा और दवायें उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहेगी।
गुरुवार सायं चामुंडा मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात मोबाइल वैन गंतव्य के लिए रवाना हुई।
चामुंडा मंदिर कमेटी के सेवादारों ने डॉ विपिन लोधी के शिविर की और सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। जसवंत सैनी,जवाहर लाल सैनी पवन थोर, कर्मवीर भड़ाना मूला सैनी, अरुण लोधी आदि मौजूद रहे।



