गोड्डा

महागामा में 7 दिनों तक हाई अलर्ट

परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
महागामा। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की माध्यमिक सम्पूरक परीक्षा-2026 एवं इंटरमीडिएट सम्पूरक (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा-2026 को कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए महागामा अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। परीक्षा 7 अगस्त से 13 अगस्त तक आयोजित होगी। इसे देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी आलोक वरण केशरी ने बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 लागू कर दी है।महागामा अनुमंडल के इंटर स्तरीय महाविद्यालय, महागामा तथा +2 जयनारायण उच्च विद्यालय, महागामा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा अवधि के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित? अनुमंडल प्रशासन के आदेश के अनुसार, परीक्षा केंद्रों के 500 गज के दायरे में—पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर पूरी तरह रोक रहेगी।लाठी, भाला, गड़ासा, तीर-कमान, आग्नेयास्त्र, विस्फोटक एवं अन्य घातक हथियार लेकर चलना प्रतिबंधित रहेगा।लाउडस्पीकर एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।परीक्षा केंद्र के आसपास अनावश्यक आवाजाही पर भी रोक रहेगी।इन लोगों को मिलेगी छूट यह आदेश परीक्षा ड्यूटी में तैनात पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों, पुलिस बल, परीक्षार्थियों, विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, अस्पताल ले जाए जा रहे मरीजों के साथ जाने वाले व्यक्तियों तथा शव यात्रा में शामिल लोगों पर लागू नहीं होगा। उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 223 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा। अनुमंडल प्रशासन ने अभिभावकों, स्थानीय नागरिकों और परीक्षार्थियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि परीक्षा के दौरान शांति, अनुशासन और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का साथ दें, ताकि हजारों परीक्षार्थी बिना किसी व्यवधान के निष्पक्ष वातावरण में अपनी परीक्षा दे सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button