गोड्डा

प्री-मैट्रिक व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जिला स्तरीय छात्रवृत्ति अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
गोड्डा। जिला उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में प्री-मैट्रिक/पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जिला स्तरीय छात्रवृत्ति अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के प्री-मैट्रिक/पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदनों की समीक्षा कर अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 1 से 10 तक के विद्यालयों में अध्ययनरत तथा INO/DNO स्तर से सत्यापित कुल 4,527 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं वितरण के लिए अनुमोदन प्रदान किया गया।
वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 08 तक के विद्यार्थियों के कुल 24,771 छात्र-छात्राओं के आवेदनों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं वितरण हेतु अनुमोदित किया गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला के सभी सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत छात्रवृति योजना से लाभान्वित करने को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति का ऑनलाइन आवेदन पोर्टल वर्तमान में खुला हुआ है। पात्र छात्र-छात्राएं अपने-अपने विद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उपायुक्त ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र विद्यार्थियों का आवेदन समय पर ऑनलाइन कराना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी योग्य छात्र-छात्रा योजना के लाभ से वंचित न रहे। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर पवन बाघ, जिला कल्याण पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button