बरेली

महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के निशिकान्त आर्या ने किया टॉप

दीक्षान्त समारोह में सांसद व दोनों कुलपतियों ने दिया स्वर्ण पदक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के छात्र निशिकान्त आर्या ने एम.ए. भूगोल में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर एस.एस. विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर दीक्षान्त समारोह 2026 में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, एस.एस. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी. बी. सिंह व रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. पी. सिंह ने निशिकान्त को स्वर्ण पदक व उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया। निशिकान्त ने कहा कि सफलता का श्रेय मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को जाता है। उन्होंने कहा कि वह आगे भूगोल में उच्च शिक्षा व शोध करना चाहते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल, निदेशक डॉ. प्रवीन अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारियों व शिक्षकों ने बधाई दी। विभागाध्यक्ष राकेश कुमार, डॉ. तरूण पाण्डेय, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. आरती बंसल का विशेष सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button