बरेली

अखिलेश यादव का पैगाम पढ़कर दरगाह आला हज़रत पर की चादरपोशी 

108वें उर्स पर अमन-भाईचारे और खुशहाली की दुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 108वें उर्स-ए-मुबारक का पैगाम शुक्रवार को दरगाह आला हज़रत पर पूरे अदब व एहतराम के साथ पढ़कर सुनाया गया।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव व महानगर अध्यक्ष शमीम ख़ाँ सुल्तानी के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल दरगाह पहुंचा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश में हुज़ूर की तालीमात मोहब्बत, भाईचारा व इंसानियत को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया गया। साथ ही प्रदेश-देश में अमन-ओ-अमान व तरक्की की दुआ की गई।
सबसे पहले अल्लामा मुफ्ती मोहम्मद अहसन रज़ा खान साहब को संदेश पढ़कर सुनाया गया। इसके बाद दरगाह शरीफ़ में चादरपोशी कर मुल्क में अमन, भाईचारे व सामाजिक सद्भाव के लिए दुआएं की गईं। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने शहज़ाद-ए-ताजुश्शरिया हज़रत मुफ़्ती मोहम्मद असजद रज़ा खान साहब की ख़िदमत में हाज़िर होकर अखिलेश यादव का शुभकामना पत्र सौंपा।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि सपा गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक सौहार्द की पक्षधर है। अखिलेश यादव का संदेश इंसानियत व एकता का संदेश है।
इस मौके पर भोजीपुरा विधायक शाहिल इस्लाम, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, इंजीनियर अनीस अहमद, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button