बरेली

संवाद एवं सौहार्द के वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है आला हजरत का उर्स   

मुख्यमंत्री योगी ने बरेली मॉडल की करी प्रशंसा

लंगरों में जायरीनों को मिल रहा पूर्ण शाकाहारी भोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जनपद में 06 से 08 अगस्त तक आयोजित आला हजरत के 108वें उर्स का आयोजन संवाद, सौहार्द और संवेदनशीलता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। बरेली के इतिहास में इस तरह का सौहार्द और वातावरण पहली बार देखने को मिला।
जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल व चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्थाएं की हैं। देश-विदेश से आए 10 लाख से अधिक जायरीनों की सहभागिता वाले इस आयोजन का सफल संचालन प्रशासन, धर्मगुरुओं और आयोजकों के बीच निरंतर संवाद का परिणाम है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उर्स के सफल आयोजन पर बरेली मॉडल की प्रशंसा की और इसे संवाद की महत्ता का उदाहरण बताया।
उर्स आयोजकों ने श्रावण माह को देखते हुए लंगरों में पूर्णतः शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अफवाहों पर नजर रखते हुए आयोजकों व धर्मगुरुओं से लगातार संवाद बनाए रखा जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button