लूट की वारदात का खुलासा, नथ और नकदी सहित आरोपी गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सम्भल । थाना रजपुरा पुलिस ने लूट की एक वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की एक नथ (लौंग) और 3,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज रावत एवं क्षेत्राधिकारी गुन्नौर अंकित मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रजपुरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिंहावली निवासी मोनू उर्फ मन्नू पुत्र हरिराम को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना रजपुरा में मुकदमा संख्या 166/26 दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 30 जुलाई 2026 को एक वृद्ध महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर उसकी नाक की नथ लूट ली थी। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि 19 जुलाई 2026 को भी उसने फतेहपुर क्षेत्र में एक अन्य वृद्ध महिला के साथ इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई नथ और 3,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राकेश बाबू, कांस्टेबल आशू तथा कांस्टेबल शिवकुमार शामिल रहे।


