झुंझुनू

गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 की प्रथम सूची जारी

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में देशभर की प्रतिभाओं को किया जायेगा सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं सूरजगढ़। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस के अवसर पर आगामी 1 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित होने वाले प्रतिभागियों की प्रथम सूची आदर्श समाज समिति इंडिया के सूरजगढ़ स्थित कार्यालय से जारी की गई। इस अवसर पर आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी, युवा कार्यकर्ता दरिया सिंह डीके, संजय गाँधी, सुनील गाँधी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस के अवसर पर हर वर्ष 1 सितंबर को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। आदर्श समाज समिति इंडिया की चयन कमेटी द्वारा देशभर से शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, शांति, स्वच्छता, पर्यावरण, हस्तकला, कला एवं संस्कृति, विज्ञान एवं अनुसंधान, साहित्य एवं पत्रकारिता, योग, नृत्यकला, संगीत, खेल, राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। धर्मपाल गाँधी ने बताया कि गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 की प्रथम सूची में सोजत पाली से वरिष्ठ साहित्यकार अब्दुल समद राही, हैदराबाद तेलंगाना से डॉ. स्नेहलता शर्मा, मारवाड़ जंक्शन पाली से पन्ना लाल कटारिया बिठौड़ा, फतापुरा, पाली से डॉ. मोहनलाल सोनल मनहंस, राजसमन्द से किशन कबीरा, बून्दी से किशन लाल कहार, कोटा से हलीम आईना, मुंबई महाराष्ट्र से माधुरी विष्णू गोवळकर, बून्दी से रेहाना चिश्ती, झारिया चुरू से एडवोकेट सुनील मेघवाल, चुरू से डॉ. पुष्पा, झुंझुनूं से नीलम मुकेश वर्मा, चिड़ावा से  योग खिलाड़ी ममता, मांडोता सीकर से योग खिलाड़ी गायत्री देवी, लक्ष्मणगढ़ सीकर से अजीत सिंह छिंछास, सोजत सिटी से डॉ. रामस्वरूप भटनागर, सिकंदराबाद तेलंगाना से डॉ. चुंदुरी कामेश्वरी, अजमेर से डी. सी. देवड़ा सुरंगानंद, चुई कला नागौर से हिदायत खां, भीमसर से लियाकत अली खां लियाकत भावुक, मानपुरा अजमेर से रणजीत सिंह केशावत, वाराणसी उत्तर प्रदेश से डॉ. सुनीता, अयोध्या उत्तर प्रदेश से डॉ. समीक्षा, केकड़ी अजमेर से विमला नागला, सोजत पाली से डॉ. रशीद ग़ौरी, तारानगर चुरू से सुशील राठोड़, बुगाला से रामावतार सोनी, मेरठ उत्तर प्रदेश से डाॅ. फखरे आलम खान, जयपुर से जितेन्द्र सिंह सेवावत तथा मेरठ, उत्तर प्रदेश से इस्लाम मलिक का चयन किया गया है। धर्मपाल गाँधी ने बताया कि यह गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 की प्रथम सूची है। चयन प्रक्रिया अभी जारी है और देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अन्य प्रतिभाओं का चयन भी चयन कमेटी द्वारा किया जायेगा। आगामी सूचियों में चयनित प्रतिभागियों के नाम जारी किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड का उद्देश्य शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, पत्रकारिता, कला-संस्कृति, पर्यावरण, विज्ञान, समाज सेवा, राष्ट्र सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना और उनके कार्यों को समाज के सामने लाना है। राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही समाज में सेवा, सद्भाव, शांति और रचनात्मक कार्यों की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर 2026 को श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में चयनित प्रतिभाओं को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया जायेगा। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से चयनित प्रतिभाओं के शामिल होने की संभावना है। आदर्श समाज समिति इंडिया की चयन प्रक्रिया के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का चयन लगातार जारी है। संस्थान की ओर से कहा गया कि गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 के माध्यम से समाज और राष्ट्र के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button