बरेली

श्रावण मास और उर्स के मद्देनजर डीएम-एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च 

संवेदनशील क्षेत्रों और कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा और आला हजरत उर्स के दृष्टिगत शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से पैदल गश्त कर सुरक्षा और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने इस्लामिया ग्राउंड, दरगाह मार्ग, बिहारीपुर पुलिस चौकी, इस्लामिया मार्केट, पटेल चौक सहित उर्स से संबंधित प्रमुख मार्गों, आसपास के क्षेत्रों और कांवड़ मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील क्षेत्रों में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और उर्स में आए जायरीनों, स्थानीय नागरिकों व दुकानदारों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा और शांति व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही आमजन से अपील की कि इन आयोजनों के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
कांवड़ यात्रा के मार्गों और उर्स की सुरक्षा व्यवस्था की ड्रोन टीम द्वारा भी लगातार निगरानी की गई। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतते हुए निगरानी की।
पैदल गश्त के दौरान एडीएम प्रशासन, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी ट्रैफिक अकमल खान, एसपी क्राइम मनीष कुमार सोनकर, सीओ एलआईयू विजय राणा, सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा, सीओ ट्रैफिक अंजनी कुमार तिवारी सहित संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button