बरेली
राजश्री नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के नवप्रवेशियों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली l रिठौरा स्थित राजश्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल में बीएससी नर्सिंग 2026 बैच के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की पठन-पाठन शैली से परिचित कराना, नर्सिंग लैब और लाइब्रेरी का भ्रमण कराना तथा नर्सिंग ट्यूटर एवं इंस्ट्रक्टर के साथ प्रथम सेमेस्टर में बेहतर शैक्षिक वातावरण स्थापित करने की रूपरेखा से अवगत कराना था।
संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल क्षेत्र में सेवा, समर्पण और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को मानव सेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य मानने की सीख दी।
संस्थान के प्रबंध निदेशक रोहन बंसल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उनके पेशेवर जीवन की एक नई और जिम्मेदार शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को निष्ठा, करुणा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या प्रो . लता पी. ने भी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रोग्राम छात्रों को नैतिक मूल्यों से परिचित कराता है और उन्हें नर्सिंग पेशे के लिए जरूरी सेवा, अनुशासन और दया भाव जैसे मूल्यों को समझने में मदद करता है।


