
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रिठौरा दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 2026 दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज केंद्र पर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक चली। केंद्र पर कुल 580 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 460 उपस्थित रहे, जबकि 68 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा पारदर्शी तरीके से कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। केंद्र व्यवस्थापक आशीष कुमार सिंह और स्टैटिक मजिस्ट्रेट शैलेंद्र वर्मा की देखरेख में परीक्षा हुई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।




