राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर हवेलकर ने सांसद रमेश अवस्थी का धन्यवाद ज्ञापित किया

कानपुर : लोकप्रिय सांसद रमेश अवस्थी से वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर हवेलकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उनके आवास पर मुलाकात की तथा 3 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के द्वारा विधान भवन के अंदर ठेका आउटसोर्सिंग कर्मियों के कल्याण हेतु उनका वेतन न्यूनतम 20000 किए जाने तथा सभी ठेका कर्मियों के कल्याण हेतु आउटसोर्सिंग सेवा निगम के गठन के माध्यम से सेवाएं प्रदान किए जाने का 15 दिनों के अंदर सक्रिय किए जाने का बड़ा आश्वासन दिया है जिसमें सांसद रमेश अवस्थी का भी बड़ा योगदान है आज प्रतिनिधिमंडल ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया प्रमुख रूप से रवि शंकर हवेलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति राष्ट्रीय संगठन सोहेल मंसूरी,अंकित कुमार वाल्मीकि, धीरेंद्र गुनेरिया, ज्ञान शंकर हवेलकर, प्रथम मानसिंह प्रदीप कुमार एवं कृष्ण कुमार वाल्मीकि उपस्थित रहे।



