सिंगरौली

जनगणना ड्यूटी के मानदेय में देरी

नगर निगम क्षेत्र के शिक्षकों का मानदेय लंबित, उठे सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। जनगणना एवं सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण की ड्यूटी में लगाए गए नगर निगम क्षेत्र के शिक्षकों का मानदेय अब तक लंबित होने से नाराजगी सामने आने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को मानदेय का भुगतान किए जाने के बावजूद शहरी क्षेत्र में कार्य करने वाले शिक्षकों को भुगतान नहीं मिलने पर सवाल उठ रहे हैं।
जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने भी निर्धारित जिम्मेदारी के तहत समय पर अपना कार्य पूरा किया है। ऐसे में ग्रामीण और नगर निगम क्षेत्र के शिक्षकों के भुगतान में अंतर क्यों किया जा रहा है? शिक्षकों ने सवाल उठाते हुए कहा कि “जब ड्यूटी सभी ने की है तो मानदेय के भुगतान में इस प्रकार का सौतेला व्यवहार क्यों?”
शिक्षकों का कहना है कि यदि भुगतान प्रक्रिया में बजट आवंटन, तकनीकी सत्यापन या किसी अन्य स्तर पर औपचारिकता लंबित है तो विभाग को इसकी स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से लंबित प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर नगर निगम क्षेत्र में ड्यूटी करने वाले सभी शिक्षकों का मानदेय जारी करने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button