खैरथल

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जिले में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनके कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।
जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में 900 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं तथा हजारों बच्चों के विकास एवं पोषण की जिम्मेदारी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि 0 से 6 वर्ष की आयु बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस आयु वर्ग के बच्चों की ग्रोथ, पोषण एवं समग्र विकास के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यप्रणाली में ऑफलाइन से ऑनलाइन व्यवस्था की ओर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। डिजिटल माध्यम से कार्यों के संचालन में जिले ने बेहतर प्रगति करते हुए अग्रणी श्रेणी में स्थान बनाया है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नई कार्यप्रणाली को अपनाने में उनका सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर द्वारा अपने विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें इसी उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
जिला कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र विकास पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि आज के बच्चों को मजबूत आधार प्रदान करना ही उनके सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की नींव है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऐश्वर्यम प्रजापत, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सतपाल सहित महिला एवं बाल विकास के कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button