कानपुर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : जिला गंगा समिति, नमामि गंगे, कानपुर एवं रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज, बिठूर के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय परिसर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा, संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को जागृत करना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर किसी न किसी रूप में समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने का संकल्प ले। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा की भावना, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी को विकसित करना रहा। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि सेवा का कोई एक रूप नहीं होता। किसी जरूरतमंद की सहायता करना, बुजुर्गों का सम्मान करना, पशु-पक्षियों की देखभाल करना, स्वच्छता रखना, प्रकृति की रक्षा करना अथवा समाज के लिए अपना समय और प्रतिभा देना—हर सकारात्मक कार्य सेवा का ही रूप है। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधि प्रदीप कुमार एवं नगर पंचायत बिठूर के मारुत मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व का प्रभावशाली संदेश दिया। अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा सेवा केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है। जीवन में किए गए हर निस्वार्थ और सकारात्मक कार्य को सेवा की भावना से देखना और समझना आवश्यक है। प्रधानाचार्या सपना सिंह ने कहा हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी सेवा को केवल एक अभियान के रूप में नहीं, बल्कि अपने जीवन के संस्कार के रूप में अपनाएं। किसी के काम आना ही सच्ची सेवा है। कार्यक्रम का मंच संचालन अमित कुशवाहा ने किया तथा आशुतोष बाजपेयी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button