सिंगरौली

सुरक्षा व्यवस्था के बीच हिर्रवाह और तेलगवा में हुआ गणेश प्रतिमा विसर्जन

प्रशासनिक अमले ने संभाली व्यवस्था, गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। गणेश प्रतिमा विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित विसर्जन स्थलों हिर्रवाह एवं तेलगवा में शुक्रवार को व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। नगर पालिक निगम प्रशासन, राजस्व एवं पुलिस अमले ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पूरे समय निगरानी बनाए रखी।
कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व अमले के अधिकारियों ने भी निर्धारित स्थलों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की।
विसर्जन स्थलों पर एसडीआरएफ, होमगार्ड, आपदा मित्र एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी। गहरे पानी वाले स्थानों को पहले से चिन्हित कर वहां मजबूत बैरिकेडिंग की गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया।
विसर्जन के दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते और भगवान गणेश के जयकारे लगाते नजर आए। भक्तों ने नम आंखों से गणेश प्रतिमाओं को विदाई दी। प्रशासन एवं मौके पर मौजूद लोगों द्वारा श्रद्धालुओं से सावधानी बरतते हुए निर्धारित स्थान पर ही प्रतिमा विसर्जन करने की अपील की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button