हजारीबाग

चुरचू में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

मंदार की थाप पर थिरके लोग।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग चुरचू में लारा में रविवार विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चुरचू प्रखंड के लारा फुटबॉल मैदान में झारखंड महिला उत्थान संस्था के तत्वावधान में एक भव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा मैदान पारंपरिक मंदार की थाप और पारंपरिक लोकगीतों की गूंज से सराबोर उठा। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला व संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथियों की मौजूदगी और सम्मान इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आंगो पंचायत की मुखिया सीतामुनि देवी एवं कैलू मांझी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और समाज में अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति व धरोहर को सहेजने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं और उप-विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वंही संस्था सचिव नीलम बेसरा ने समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड महिला उत्थान संस्था की सचिव नीलम बेसरा ने कहा विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह अपनी जल, जंगल, जमीन, भाषा और समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेने का अवसर है। आज की युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं और जड़ों से जुड़कर रहना होगा। हमारी संस्था महिलाओं और आदिवासी समाज के उत्थान, अधिकारों तथा सांस्कृतिक संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत है और आगे भी इसी तरह काम करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहकर इस सांस्कृतिक महोत्सव का हिस्सा बने और पूरा माहौल उत्सवमय बना रहा। नरेश मांझी, फूलकुमारी विकास टुडू, चिंता तिग्गा,कविता कुमारी,माया देवी, बबीता देवी, बिन्देश्वर आशीष बेसरा, सुनील टुडू सहित आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button