बुलंदशहर

युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

कुछ माह पूर्व हुई थी शादी ,ग्रह क्लेश बताया जा रहा है मौत का कारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
औरंगाबाद बुलंदशहर  के एक मौहल्ले में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत का कारण ग्रह क्लेश बताया जा रहा है। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर कर दिया गया। पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है।
मौहल्ला गोला कुंआ में शनिवार की रात में लगभग डेढ़ बजे अभिषेक पुत्र चमन सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष थी। मृतक गाजियाबाद एक कंपनी में कार्यरत था। मृतक की शादी अप्रैल माह में निसुरखा गांव से हुई थी। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार बिजली घर रोड स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button