बरेली

रिठौरा में खुला ‘शान फिटनेस क्लब’, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : नगर पंचायत रिठौरा में ‘शान फिटनेस क्लब’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इसे कस्बे का पहला एयरकंडीशन फिटनेस क्लब बताया जा रहा है। उद्घाटन पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
युवाओं में फिटनेस के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए शुरू किए गए इस क्लब में आधुनिक मशीनें और बेहतर माहौल उपलब्ध हैं। अब कस्बे और आसपास के युवाओं को फिटनेस की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।
कार्यक्रम में सभासद मनोज कश्यप, सभासद जाकिर मंसूरी, सभासद पप्पू कश्यप, समाजसेवी अमित कश्यप, तालिब मंसूरी समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सुविधा से युवाओं में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button