भरत पुर

घुमंतू परिवारों की मुस्कान बनी ” मुस्कान एक पहल संस्था”

संस्था ने वितरित किए वस्त्र और राशन/ खाद्य सामग्री 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे के छौंकरबाडा सड़क मार्ग स्थित किरोड़ी लाल स्मृति न्यास भवन में पिछले सात वर्षों से जनसहयोग द्वारा अनवरत संचालित “मुस्कान एक पहल संस्था” द्वारा बरसात की कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे घुमन्तू परिवार के 40 महिला पुरुष और बच्चों को राहत देते हुए जन सहयोग से एकत्रित की गई राशन/ खाध सामग्री और वस्त्रो का वितरण कर सहायता प्रदान की गई। और भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं मुस्कान एक पहल संस्था की पदाधिकारी रेणू मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि भुसावर क्षेत्र के लोगों ने मुस्कान एक पहल कार्यालय पर जानकारी देते हुए बताया कि एक स्थान पर खेतों में डेरा, झूग्गी, झोपड़ी डालकर रह रहे घुमंतु परिवार द्वारा गांव गांव में गोवंश के साथ मांग कर खाते हैं लेकिन बारिश के इस दौर में 08 परिवारों के 40 महिला, पुरुष और बच्चों को भूखे रहने की नौबत आ गई है ऐसी विषम परिस्थितियों को लेकर मुस्कान एक पहल संस्था द्वारा जन सहयोग द्वारा एकत्रित की गई राशन/ खाध सामग्री जैसे आटा, चावल, नमक, तेल, मसाले, हरि सब्जी, गुड, चना, बूरा आदि सहित पहनने योग्य वस्त्रों वितरित किए गए। ज्ञात हो की “मुस्कान एक पहल संस्था” द्वारा समय-समय पर ऐसे ही जनकल्याणी कार्य किए जाते हैं जिससे स्थानीय स्तर पर हर समय जरूरतमन्दों के चेहरों पर मुस्कान बनी रहे। इस अवसर पर ताराचन्द गोयल, चेतन, मोहन, रविन्द्र कुमार, मनोज आदि का वितरण में विशेष सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button