बरेली
नाथ नगरी में निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : सेठ गिरधारी लाल मंदिर, श्यामगंज से आज बाबा महाकाल पालकी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। देवाधिदेव बाबा महाकाल बारह ज्योतिर्लिंगों वाली चांदी की पालकी में नंदी स्वरूप भक्तों के कंधों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। साथ में माँ अन्नपूर्णा व भैरवनाथ भी विराजमान थे।अध्यक्ष ब्रजवासी लाल अग्रवाल व महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि पं. भगवती नंदन शास्त्री ने पूजन कराया। यात्रा साहूगोपीनाथ, शिवाजी मार्ग, बांस मंडी, रोडवेज, चौकी चौराहा, बरेली कॉलेज से कालीबाड़ी होते हुए संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह स्वागत हुआ।



