हजारीबाग

होमगार्ड बहाली के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान रहने की अपील:जिला प्रशासन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ जिला प्रशासन के संज्ञान में ऐसे कुछ मामले आए हैं, जिनमें कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अभ्यर्थियों से पैसे लेकर होमगार्ड बहाली कराने का झांसा दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसे लोग अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर अवैध रूप से धन की मांग कर रहे हैं।
जिला प्रशासन ने इस संबंध में सभी अभ्यर्थियों एवं आम नागरिकों को सतर्क एवं सावधान रहने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बहाली प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के अनुचित प्रभाव, पैसे के लेन-देन अथवा दलाल की कोई भूमिका नहीं है। अभ्यर्थी किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर पैसे का भुगतान न करें। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति होमगार्ड बहाली कराने के नाम पर पैसे की मांग करता है या किसी प्रकार का प्रलोभन देता है, तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा निकटतम थाना अथवा जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष नंबर 80025 29349 को दें। ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि होमगार्ड बहाली के नाम पर अवैध रूप से धन की मांग करने, अभ्यर्थियों को ठगने अथवा बहाली प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों से अपील है कि वे केवल आधिकारिक सूचना एवं निर्धारित प्रक्रिया पर ही भरोसा करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या बिचौलियों के बहकावे में न आएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button