सावन शिवरात्रि पर शिवालयों मे उमड़ी आस्था
हरिद्वार और अन्य पवित्र नदियों के जल से हुआ जलाभिषेक

खैरथल। शहर के शिव मदिरो में सावन की शिवरात्री के दिन मंगलवार को सुबह श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला सुबह से ही कांवड़ शिविरों से कावडि़ये हरिद्वार और अन्य पवित्र नदियों से लाये जल से जलाभिषेक के लिए गाजे-बाजे के साथ निकले परिवार जन और अन्य श्रृद्धालु नाचते गाते हुए शिव मंदिरों मे भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन किया शिव मंदिरो मे महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई सावन के पावन अवसर पर विभिन्न स्थानों से आए कांवड़िए हरिद्वार व अन्य पवित्र नदियों से लाये जल को परशुराम बगीची, मातौर रोड़ शिव मंदिर, आंन्नद नगर शिवालय, सौरखा प्राचीन मंदिर मे भोलेनाथ के चरणों में अर्पित करते दिखे इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ो भक्तों ने जय भोलेनाथ बोल बम ताड़क बम के जयकारों से पूरा मन्दिर प्रांगण और आसपास का क्षेत्र गूंज मान हो उठे शिवालयो मे स्थानीय श्रृद्धालुओ ने कावड़ियों को माला पहनाकर स्वागत किया। मंदिरो मे भारी भीड़ रही फूल,फल,धतूरा, आंक के फूल ,बिल पत्र ,धूप दीप से विशेष पूजा की गई।




