खैरथल

कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में आगामी निकाय-पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन

सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरने और जिले में कांग्रेस के बोर्ड बनाने की बनाई रणनीति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा। जिला कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत करने और चुनावों में कांग्रेस को मजबूती से मैदान में उतारने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन एवं किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि मुंडावर नगर पालिका क्षेत्र में किसानों के बिजली बिलों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद किसानों एवं आम उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर तेज गति से चलने के कारण सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त बिजली का लाभ भी उपभोक्ताओं को प्रभावी रूप से नहीं मिल पा रहा है।
बैठक में किशनगढ़ बास नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी की समस्या तथा भिवाड़ी नगर परिषद में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लंबे समय से समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन सरकार इनके स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठा रही है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गांवों में गोचर भूमि पर वर्षों से बसे लोगों को नोटिस देकर परेशान कर रही है, जबकि सरकार को आमजन को राहत देने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि सरकार की नीतियों से आमजन में असंतोष बढ़ रहा है।
बैठक में आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक स्तर पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आने वाले दिनों में खैरथल-तिजारा जिले की प्रत्येक नगर निकाय एवं पंचायत समिति के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। ये प्रभारी स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने का कार्य करेंगे।
जिला कांग्रेस ने आगामी चुनावों में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने और जिले की नगर निकायों एवं पंचायत समितियों में कांग्रेस के बोर्ड बनाने का लक्ष्य तय किया है। बैठक में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जयप्रकाश हेडाऊ नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी रामचंद्र कॉमरेड पार्षद नारायण छंगाणी मैहरदीन खान स्थान निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष यशवीर नरूका पार्षद राहुल रसगोन पार्षद मनोज बुरहाडिया और जिला सचिव दौलत नगर सद्दाम खान संदीप जाटव हनुमान गुर्जर शाहिद अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button