गोड्डा

पथरगामा के नए सीडीपीओ बने अभिनव रंजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। पथरगामा प्रखंड में नवपदस्थापित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अभिनव रंजन ने मंगलवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह पूर्व प्रभारी सीडीपीओ नितेश कुमार गौतम ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद सीडीपीओ अभिनव रंजन ने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। मौके पर जिला कार्यपालक दंडाधिकारी अभय झा, प्रमुख अवधेश साह, बीपीओ अमरेंद्र पंडित, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी सन्नी कुमार तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण कुमार पांडेय सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button