सिंगरौली

सीएमओ के खिलाफ पार्षद लामबंद, 31 अगस्त से धरने की चेतावनी

नगर परिषद बरगवां में कथित अनियमितताओं और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। नगर परिषद बरगवां में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित सिंह के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 31 अगस्त 2026 से नगर परिषद परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
पार्षदों द्वारा दिए गए पत्र में नगर परिषद के स्टोर में कथित अनियमितताओं की जांच कराने तथा आउटसोर्स कर्मचारी सिद्धार्थ महतले पर जनप्रतिनिधियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर कार्रवाई की मांग का उल्लेख किया गया है। पार्षदों के अनुसार इन मामलों को लेकर 21 और 22 जुलाई 2026 को संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
पार्षदों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के लिए नगर परिषद के सीएमओ जिम्मेदार हैं। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मामलों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि आवेदन दिए जाने के बाद भी यदि मामले में आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है तो 31 अगस्त से सभी पार्षद नगर परिषद परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। पार्षदों ने कलेक्टर से पूरे मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button