सिंगरौली

आरएलआई विंध्याचल में ‘सिस्टम ओरिएंटेशन’ पर क्षमता विकास कार्यक्रम शुरू

E6-E7 स्तर के अधिकारियों को नेतृत्व और प्रणालीगत सोच की दी जाएगी ट्रेनिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। एनटीपीसी की क्षमता विकास एवं कार्यकुशलता बढ़ाने की सतत पहल के तहत क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान (आरएलआई) विंध्याचल में ‘सिस्टम ओरिएंटेशन’ विषय पर दो दिवसीय क्षमता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ 10 अगस्त 2026 को हुआ। कार्यक्रम में विंध्याचल, सिंगरौली एवं रिहंद परियोजनाओं से जुड़े E6-E7 स्तर के अधिकारी भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों की व्यवहारिक, नेतृत्व एवं पेशेवर दक्षताओं को मजबूत करना तथा उन्हें उच्चतर जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) किशोर कुमार होता ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की फैकल्टी डॉ. गरिमा बंसल, इंटरनेशनल लीडरशिप कंसल्टेंट एवं कोच (एसएचआरएम) का स्वागत किया।
अपने संबोधन में किशोर कुमार होता ने एनटीपीसी की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि कंपनी पारंपरिक विद्युत उत्पादन से आगे बढ़कर विविधीकृत एवं एकीकृत ऊर्जा कंपनी के रूप में विस्तार कर रही है। अक्षय ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा और खनन जैसे नए क्षेत्रों में बढ़ते अवसर अधिकारियों के पेशेवर विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि उच्चतर दायित्वों के लिए केवल तकनीकी विशेषज्ञता पर्याप्त नहीं है। अधिकारियों में सिस्टम ओरिएंटेशन, व्यवस्थित सोच, दूरदर्शी दृष्टिकोण और व्यापक व्यावसायिक परिवेश की समझ भी जरूरी है।
उन्होंने प्रतिभागियों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करते हुए फैकल्टी के अनुभव का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। दो दिवसीय कार्यक्रम अधिकारियों में समग्र नेतृत्व क्षमता, प्रणालीगत सोच और संगठनात्मक समझ विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button