हापुड़

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए बुलडोजर से निकले कांवरिया….

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) – योगी आदित्यनाथ की सरकार में शिवभक्तों की श्रद्धा का अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। हापुड़ में बुलडोजर कांवड़ की धूम मची हुई है। श्रद्धालु ब्रजघाट से पवित्र गंगाजल लेकर हापुड़ पहुँच रहे हैं और बुलडोजर पर कांवड़ सजाकर यात्रा निकाल रहे हैं । श्रद्धालुओं का कहना है कि योगी सरकार में उन्हें पूरी सुरक्षा और सुविधा मिली है । एक भक्त ने कहा , “अखिलेश जीरो और योगी बाबा हीरो। पहले की सरकारों में इतनी व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब योगी बाबा की बदौलत हम निश्चिंत होकर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं।”

कई श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी से यात्रा बेहद सुचारू और सुरक्षित चल रही है।बुलडोजर कांवड़ देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सड़कों पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। शिवभक्तों का यह अनोखा अंदाज योगी सरकार में धार्मिक आयोजनों के सुव्यवस्थित प्रबंधन को दर्शाता है। हापुड़ में यह दृश्य स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। योगी सरकार के कार्यकाल में शिवभक्तों की श्रद्धा और सुरक्षा दोनों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button