शामली

आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक

दो मासूम बालिकाओं समेत महिला घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आवारा कुत्तों और बंदरों के हमले में दो मासूम बालिकाओं समेत एक वृद्ध महिला घायल हो गई। घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगाकर उन्हें आवारा जानवरों से दूर रहने की सलाह दी है।थाना क्षेत्र के गांव मतनावली निवासी अंकुर ने बताया कि उसकी पुत्री वंशिका और चार वर्षीय हार्दिका घर के बाहर खेल रहे थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने दोनों मासूमों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण डंडे लेकर मौके पर पहुंचे तथा कुत्ते को वहां से भगाया।वहीं, गांव नानूपुरी निवासी वृद्ध महिला कृष्णा ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदर आए दिन ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल करने के साथ ही घरों से सामान उठाकर ले जाते हैं। महिला ने बताया कि एक बंदर ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया।सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बालिकाओं सहित महिला को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है और उन्हें आवारा जानवरों से दूर रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button