शामली

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के बुढ़ाना मार्ग पर डांगरोल पुलिस चौकी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मुजफ्फरनगर जनपद के गांव राजपुर निवासी शीशपाल बाइक से किसी कार्य के सिलसिले में कस्बे में आ रहा था। बताया गया कि जैसे ही वह डांगरोल पुलिस चौकी के समीप जनपद की सीमा के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शीशपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button