बरेली
रिश्तों की मिठास थीम पर सजा तीज उत्सव
इनर व्हील क्लब बरेली साउथ ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली साउथ की ओर से ‘रिश्तों की मिठास’ थीम पर हरियाली तीज उत्सव एक होटल में हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम में सदस्याएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं। डांस, हाउजी और स्पॉट इवेंट्स से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तीज गीतों और नृत्य ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “तीज क्वीन” प्रतियोगिता रही। इसमें नीतू टंडन को तीज क्वीन चुना गया और ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। फर्स्ट रनर अप रति गुप्ता, सेकंड रनर अप अंकित जैन व बबीता कपूर रहीं।
अध्यक्ष निधि अग्रवाल ने कहा कि रिश्तों में हमेशा मिठास बनी रहे। सचिव बबीता गर्ग ने कहा कि ऐसे त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाते हैं। संचालन ज्योति खुराना ने किया। कार्यक्रम में डॉ कृतिका अग्रवाल, वैशाली अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, अर्चना मलिक, श्वेता अग्रवाल सहित कई सदस्यों का सहयोग रहा।




