मथुरा

मथुरा में पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा बदमाश

जमकर फायरिंग, दरोगा को लगी गोली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर  हड़कंप मच गया,जब दिल्ली पुलिस की हिरासत में जा रहा 118 मुकदमों का आरोपी बाथरूम जाने के बहाने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने लगा।
सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ नॉर्थ वेस्ट की टीम पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम से अभियुक्त वसीम अकरम उर्फ लंबू को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जा रही थी। मंगलवार रात करीब सवा 12 बजे टीम नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 63-64 के बीच गांव कटैलिया के समीप पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही। दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल और उपनिरीक्षक अजय कुमार उसे वाहन से उतारकर बाथरूम कराने सड़क किनारे ले जा रहे थे। इसी बीच आरोपी ने मौका पाकर कांस्टेबल की सर्विस पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। अचानक हुई फायरिंग में उपनिरीक्षक अजय कुमार के बाजू में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गये। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी वसीम अकरम उर्फ लंबू के पैर में गोली लगी। जो कि घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद नौहझील थाना प्रभारी अंजीश कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घायल उपनिरीक्षक अजय कुमार और आरोपी वसीम अकरम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भिजवाया। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button