बुलंदशहर
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस शुक्रवार को
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा लखावटी ब्लाक में 75000 बच्चों को दवा का लक्ष्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस शुक्रवार 14अगस्त को मनाया जाएगा। ब्लाक लखावटी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी द्वारा पिचहतर हजार बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी के मैडिकल आफिसर डॉ तहसीन रज़ा ने बताया कि एक वर्ष से उन्नीस वर्ष तक के बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से हर हाल में पूरा किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत सभी सरकारी गैर-सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में एलबेंडाजोल की गोली बच्चों को निशुल्क खिलाई जायेगी।



