बरेली

मंत्री धर्मपाल सिंह ने आंवला में विशाल तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ 

देशभक्ति के रंग में रंगा आंवला, गूंजे भारत माता के जयकारे

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत मा. पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को आंवला विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अपने कैंप कार्यालय से किया।
यात्रा सर्गम रिसोर्ट, एसबीआई चौराहा होते हुए पूरे आंवला नगर के विभिन्न मार्गों से निकलकर सुभाष इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए।
इस अवसर पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा, सम्मान और गौरव की अभिव्यक्ति है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने पर नागरिकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कहा कि इस यात्रा ने पूरे आंवला को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
नगर के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न समुदायों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। हर वर्ग ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, मा. विधायक बिथरीचैनपुर डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री सुभाषिनी जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button