बरेली

‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 को

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जीआईसी ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 80वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर जिला प्रशासन द्वारा ‘एक शाम शहीदों के नाम’ शीर्षक से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम 15 अगस्त 2026 को सायं 6:00 बजे पं. राधेश्याम कथावाचक सभागार, जीआईसी ऑडिटोरियम, बरेली में होगा।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित ख्यातिलब्ध कवि एवं साहित्यकार अपनी रचनाओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही राष्ट्र प्रेम, देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं का काव्य पाठ करेंगे। सम्मेलन में सुदीप भोला नोएडा, मनवीर मधुर दिल्ली, डॉ. शुभम त्यागी मेरठ, उपेन्द्र पांडे दिल्ली, असद मेहताब संत कबीर नगर, मुकेश कमल दातागंज, अमित शुक्ला बरेली एवं रोहित राकेश बरेली सहित अन्य कवि प्रस्तुति देंगे।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। संयोजन की जिम्मेदारी एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह को दी गई है। एडीएम नगर अविनाश त्रिपाठी व एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button