गाजियाबाद

विभाजन की त्रासदी को याद कर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस

शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद की ओर आज 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर लोनी की निशांत कॉलोनी स्थित कांरवा मैरिज होम में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  इस दौरान वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों, विस्थापित परिवारों और त्रासदी झेलने वाले लोगों को  श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर मौन जुलूस निकाला। साथ ही विभाजन की पीड़ा और उस दौर के संघर्ष को दर्शाने वाली दुर्लभ तस्वीरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य भावी पीढ़ी को देश के विभाजन की त्रासदी से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि नफरत और वैमनस्य की वजह से देश ने बहुत बड़ी कीमत चुकाई थी, इसलिए सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है।
पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि विभाजन की पीड़ा को केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इससे सीख लेकर समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को मजबूत किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
रामकुमार त्यागी ने कहा कि 1947 का विभाजन केवल देश के भू-भाग का बंटवारा नहीं ही था, बल्कि लाखों परिवारों के विस्थापन और अमानवीय पीड़ा का काला अध्याय था। यह दिवस हमें राष्ट्रीय एकता की रक्षा करने और विघटनकारी शक्तियों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, महामंत्री रामकुमार त्यागी, पवन सोम, देवेंद्र चौधरी, स्मृति दिवस संयोजक राजकुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील निठौरा, सर्वेश शर्मा, आकाश गौतम, प्रदीप गोस्वामी, डीडी यादव, जिलामंत्री कृष्ण बंसल, सुदेश भारद्वाज, रुद्रामणि गिरी, सीमा सैनी, जितेंद्र दौसा, तीशा गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी पं. ब्रह्ममेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान सहित पार्टी के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता, सभासद और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button