स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के साथ राज्यमंत्री ने किया विशेष मध्यान्ह भोज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विशेष मध्यान्ह भोज का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौटी में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया।
कार्यक्रम में सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्र, सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, कलेक्टर गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम., भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश जाधव, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी और डीपीसी आर.एल. शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विशेष मध्यान्ह भोज के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे आत्मीय संवाद किया। बच्चों में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा करने के साथ उनमें राष्ट्रीय पर्व के प्रति उत्साह, देशभक्ति और सामूहिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना रहा।भोजन के बाद राज्यमंत्री राधा सिंह सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।




