भरत पुर
आज भुसावर द्वारा नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा कराई गई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर( भरतपुर)-आज प्रजा पिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय भुसावर की ओर से चलाये जा रहे दस नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत श्री गांधी ज्योति महिला महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय एवं सुलभ चेतन उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर भुसावर में विद्यार्थियों को ब्र.कु.गीता बहन प्रभारी वेर,भुसावर द्वारा नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा कराई गई।
ब्र. कु.गीता बहन ने बताया कि नशा नाश की जड़ है इससे अपना भी जीवन बर्बाद हो जाता है और दूसरों का भी जीवन बर्बाद हो जाता है | इसीलिए हमें हमेशा के लिये अपने जीवन से नशे को दूर भगाना है। जिससे हमारा परिवार स्वस्थ, प्रसन्न और निरोगी बने ।
कृषि महाविद्यालय के अतिरिक्त डीन भ्राता राहुल कुमार ,श्री गांधी ज्योति महिला महाविद्यालय के निदेशक भ्राता राजेंद्र पांडेय एवं सुलभ चेतन माध्यमिक विद्या मंदिर के व्यवस्थापक कमलेश कटारा सभी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के अभियान समय प्रति चलाये जाने चाहिए जिससे आज के विद्यार्थियों में जागरूकता आए और वे अपने भविष्य को उज्जवल बनाये।


