भरत पुर

भगवान शिव की आराधना के साथ मनाई नाग पंचमी

शिवालयों में गूंजे बम बम भोले के जयकारे 

कांवडियों सहित शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर सहित उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में आज 17 अगस्त सावन माह के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन अवसर पर शिव मन्दिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी। वहीं भुसावर कस्बे के रण्धीरगढ़ सड़क मार्ग स्थित मूण्डायारा चौराहा पर स्थित पंचमुखी हनुमान जी, शिव मन्दिर में सावन माह की पावन बेला में धर्म, आस्था और शिव भक्ति के अनुपम संगम के साथ शिव डांक कांवड़ सेवा समिति नवयुवक मण्डल मुण्डायारा के तत्वाधान में आयोजित हुई प्रथम डांक कांवड़ यात्रा हर की पौड़ी हरिद्वार से 51 शिवभक्तो हरिराम सैनी, कलाकार सैनी, कृष्णा, बाला, सरुपा, गोपाल, यूट्यूबर, सीताराम, नाहरसिंह, राजेन्द्र, जितेन्द्र और शिव भक्त पदमसैनी आदि के साथ पैदल गंगाजल (डांक कांवड़) लेकर भुसावर पहुंचे शिव भक्तों ने पंचमुखी हनुमान शिव मन्दिर में पण्डित सुदामा पचौरी द्वारा मन्त्रौच्चारण के साथ विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर गंगाजल से अभिषेक किया। वहीं मन्दिर परिसर में विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना की भावना को लेकर हवन यज्ञ में आहुतियां प्रदान की। वहीं भुसावर के हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर, हिण्डौन सड़क मार्ग स्थित कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर, बड़वाले शिम्भू मन्दिर, भगतराज वाले हनुमान जी मन्दिर, रात वाले हनुमान जी मन्दिर, पुरानी अनाज मण्डी स्थित लक्ष्मण जी मन्दिर, बरपाडा स्थित अथाई वाले हनुमान जी मन्दिर आदि मन्दिरों और शिवालयों में सुबह से ही श्रद्वालुओ का तांता लगा रहा। जहां शिवालयों में शिव भक्तो ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दूग्ध अभिषेक और पंचामृत से अभिषेक कर पूजा अर्चना करते हुए भगवान से परिवार में सुख, शान्ति और समृद्धि की मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं मन्दिर परिसर में हर- हर महादेव और बम – बम भोले के जयकारों से गूंजायमान हो उठा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button