बागपत

भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर।

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राममेहर सिंह तोमर के नेतृत्व में सम्पन्न हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत/बागपत : भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश प्रभारी चौधरी सतेंद्र सरोहा के आवास पर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राममेहर सिंह तोमर के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा अधिक से अधिक युवाओं और किसानों को संगठन से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राममेहर सिंह तोमर, प्रदेश प्रभारी चौधरी सतेंद्र सरोहा, प्रदेश प्रवक्ता हरेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष चौधरी ओमकुमार तोमर, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मलानिया, जिला उपाध्यक्ष राजीव दांगी, नगर सचिव नवेद मलिक, प्रदेश सचिव कोहित तोमर सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष चौधरी ओमकुमार तोमर ने कहा कि किसान हित संगठन की पहली प्राथमिकता है। संगठन तभी मजबूत होगा, जब प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद करेगा। किसानों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं विभागों तक मजबूती से पहुंचाना संगठन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता बनाए रखने और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राममेहर सिंह तोमर ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों और युवाओं का एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) को गांव-गांव तक मजबूत करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को समझकर उन्हें संगठन के मंच तक पहुंचाएं। संगठन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि किसानों और कार्यकर्ताओं की सामूहिक ताकत है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे तो संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
प्रदेश प्रभारी चौधरी सतेंद्र सरोहा ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों और विस्तार को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी होगी। किसान, मजदूर और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
प्रदेश प्रवक्ता हरेंद्र शर्मा ने संगठन की नीतियों और गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं जिला उपाध्यक्ष राजीव दांगी ने जिले में संगठन को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने की बात कही।
जिला मीडिया प्रभारी  ने संगठन के कार्यक्रमों एवं किसान हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से जन-जन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता, मजबूती और किसान हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने और उनके हितों की रक्षा के लिए भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) लगातार सक्रियता के साथ कार्य करती रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button