साहिबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार,1003 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट पहुंचाते हुए 1003 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।यह अब तक की सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है।अहले 3:00 बजे गुप्त सूचना मिली कि ग्राम केशरो के पास बंगाल के कालियाचक और बिहार के2लोग अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं।सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहेट नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।छापामारी दल में रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव एवं सशस्त्र बल शामिल थे।सुबह 4:00 बजे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन संख्या BR11PB-0388 को ग्राम केसरो के पास आते देखा गया,पुलिस ने वाहन का पीछा किया तो तस्करों ने भागने का प्रयास किया,जिसे घेरकर पकड़ लिया गया।वाहन में सवार तीनों की तलाशी में कुल 1003 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई,जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। साथ ही 3 मोबाइल फोनऔर स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया।गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे बंगाल के कालियाचक से अवैध ब्राउन शुगर खरीद कर बिहार और अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचते थे।अमन राज उम्र 22 वर्ष पिता धीरेन यादव सा0 तिरी थाना बैजनाथपुर जिला सहरसा बिहार,गुलशन कुमार उम्र 25 वर्ष पिता अर्जुन यादव सा0 राजपुर सरसंडी थाना गोलपाड़ा जिला मधेपुरा बिहार,शिवम मिश्रा उम्र 19 वर्ष पिता स्व0 विजय मिश्रा सा0 बलियाडांगा सरकेश माठ, थाना कालियाचक जिला मालदा पश्चिम बंगाल,इनके बयान पर कालियाचक और बिहार के अन्य तस्करों के नाम भी सामने आए हैं।तीनों के विरुद्ध BNS की धारा 317(5)/3(5)एवंNDPS Act की धारा21(C)/25/27के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।



