
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। स्वंयसेवी संस्था साकार द्वारा संचालित ‘मेरी शिक्षा, मेरा अधिकार’ कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को शहर के तीन विद्यालयों जीजीआईसी, राम भरोसे हायर सेकेंड्री एवं कंपोजिट विद्यालय बिहारीपुर में संचार कौशल पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें 230 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था की संगीता गुप्ता एवं शौर्य ने किया। विद्यार्थियों को संचार के महत्व, प्रभावी संवाद, शारीरिक भाषा, सक्रिय सुनना तथा सम्मानपूर्वक बात रखने की जानकारी दी गई।
सत्र में विद्यार्थियों से उनके सपनों और भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा हुई। उन्हें बताया गया कि आत्मविश्वास और प्रभावी संचार लक्ष्य प्राप्ति में सहायक हैं। गतिविधियों के माध्यम से स्पष्ट एवं आत्मविश्वास से बात रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विशेष रूप से किशोरियों में शिक्षा, अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं व्यक्तिगत विकास को मजबूत करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा।



