
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज मुफ्फसिल थाना पुलिस ने14साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है,मुफ्फसिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय द्वारा निर्गत GR-613/12के स्थायी वारंटी अमीनुल हक,पिता सैयदुर रहमान,सा०-लालबथानी कुलदीप सिंह टोला,थाना मुफ्फसिल ,जिला साहिबगंज को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।वह मारपीट एवं हत्या के दो अलग-अलग मामलों में वांछित था और पिछले14सालों से फरार चल रहा था।गिरफ्तार वारंटी को उचित मार्ग रक्षी दल के साथ साहिबगंज सदर अस्पताल में शारीरिक जांच करवाया गया।वही न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।



