साहेबगंज
अकेले नहीं हैं आप,के तहत शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशन में और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार अखिल कुमार के मार्गदर्शन में आज अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर साहेबगंज गंगा विहार पार्क स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों के लिए अकेले नहीं हैं आप के तहत शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि बुजुर्ग हमारे अस्तित्व हैं,इनके नाम से ही आज हमारा नाम है। यदि ये नहीं होते तो हम भी नहीं होते,इनके होने से ही हमारा सब कुछ है।हमें वरिष्ठजनों का सम्मान करना चाहिए,उनके अनुभवों को आत्मसात कर लाभान्वित होना चाहिए।उन्होंने बताया कि आप अकेले नहीं हैं आपके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार है,मैं भी आप सब का बेटा हूँ।जीवन के अनुभव और जीवन की शिक्षा बहुत जरूरी है और इस के लिए हमारे बुजुर्गों से अच्छी कोई किताब नहीं हैं।बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह ही हुमलोगों की ताकत है।बुजुर्ग हमारे पथ-प्रदर्शक होते हैं,जिनके सानिध्य में रहकर हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आज जो हमारी प्राचीन सभ्यता थी,उसका ह्रास होते जा रहा है,इसमें दोष हमारा नहीं है बल्कि पश्चिमी संस्कृति का दोष है और जिसका अंधाधुन अनुसरण करने की होड़ में हम लगे हुए हैं। बगैर कुछ सोचे-समझे हम भी दूसरों की देखा-देखी एकल परिवार प्रणाली को अपनाकर अपनों से ही किनारा कर रहे हैं।समाज में वृद्धों की उपेक्षा बहुत ही निंदनीय है।हमें वरिष्ठजनों का सम्मान करना चाहिए,इस अवसर पर आश्रम में रह रहे सभी वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य पर विचार कर ठीक से देखभाल करने के लिए कहा गया।उनके मनोरंजन के स्रोतों की व्यवस्था करने की आवश्यकता जताई गई,प्राधिकार की ओर से वृद्धाश्रम के सभी वरिष्ठ नागरिकों को खाद्य सामग्री वितरित किया गया।



