हजारीबाग
चरही ओभरब्रीज एलएनटी कम्पनी से गार्ड को बंधक बनाकर लूटने वाले 2 गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग चरही थाना क्षेत्र से 18/19.07.2026 को रात्री मे चरही ओभरब्रीज के पास स्थित एलएनटी कम्पनी के वेयरहाउस से अज्ञात अपराधियो के द्वारा वेयरहाउस के गार्ड को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था उक्त घटना के आलोक में चरही थाना कांड सं0-59/26 दिनांक- 19.07.26 धारा-309(4) B.N.S के अंतर्गत अज्ञात अपराधियो के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था एवं पेलावल ओ०पी० क्षेत्र मे भी लूट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके आधार पर कटकमसांडी (पेलावल ओ0पी0) थाना कांड सं0-105/26 को मामला दर्ज किया गया था। जिसमें दोनो कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश और पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा कांड के खुलासा क्रम में उक्त कांड के मुख्य षडयंत्रकर्ता (1) मो० जमाल, उम्र करीब 30 वर्ष, पे० मो० मिन्हाज अन्सारी ग्राम मायल थाना रजरप्पा, जिला रामगढ़ और उसके सहयोगी (2) मो० नासीर पिता कमरुल अंसारी ग्राम जरियो थाना रजरप्पा जिला रामगढ को गिरफ्तार किया गया। उनके निशानदेही पर एलएनटी कम्पनी के वेयरहाउस से लूटे गये सामानो की बदामदगी की गयी। जिसमें लूट का सारा सामान हजारीबाग के कबाडी व्यपारी इम्तियाज आलम पिता मो० मुस्तफा ग्राम सरदार चौक थाना सदर जिला हजारीबाग को बेचा गया था। अपराधिक इतिहास मो० जमाल, का अपराधिक इतिहास
(1) रजरप्पा थाना काण्ड सं0 75/11, घारा-457/380 (2) रजरप्पा थाना काण्ड सं0 160/20. धारा-379/411
(3) रजरप्पा थाना काण्ड सं0 140/24, दि०-21.08.24, धारा-331 (4)/305 (4) रजरप्पा थाना काण्ड सं0 141/24, दि०-22.08.24. धारा-303(2)/317(2) (4)/3(5) भा०न्या०सं० (5) रजरप्पा थाना काण्ड सं० 186/24. धारा-331 (4)/305 भा० न्या०सं० (6) कटकमसांडी थाना काण्ड सं0-250/24, धारा-303(2) भा०न्या०सं० (7) सिकीदिरी थाना कांड सं0-31/25 दि0-03.09.25 धारा-303(2) बी0एन0एस0
(8) सिकीदिरी थाना कांड सं0-32/25 (9) रजरप्पा थाना काण्ड सं० 165/25 मामला दर्ज है। वहीं (2) मो0 नासीर पिता कमरुल अंसारी का (1) रामगढ़ थाना कांड सं0-281/21 दि0-13.10.21 धारा-461/379/411/34 भा0द0वि0 (2) रामगढ़ एस०टी० नं0-187/19 (3) कुज्जू थाना कांड सं0-168/17 दि0-02.08.17 धारा-379 भा0द0वि0 (4) कुज्जू थाना कांड सं0-104/17 दि0-02.05.17 धारा-379/511 भा०द०वि० मामला दर्ज है। इन दोनों के पास से पाँच (05) की-पैड मोबाईल फोन और ACER कम्पनी का LCD Monitor और केबल वायर (केबल तार) बरामद किया गया। इस छापामारी अभियान में मुख्य रूप से ज्ञान रंजन पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, हजारीबाग फौजान अहमद अनुमडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ, हजारीबाग अजीत कुमार थाना प्रभारी, चरही बिड्डु रजक थाना प्रभारी, पेलावल कुमार आश्विनी थाना प्रभारी चुरचू थाना अभय आनन्द, चरही थाना प्रमोद राय, पेलावल थाना तकनीकि शाखा एवं चरही थाना व पेलावल के सशस्त्र बल के आरक्षी शामिल थे।


