खैरथल

22 अगस्त से खैरथल में लगेगा ‘मेट्रो ड्रीमलैंड’ फैमिली फन पार्क

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 खैरथल। शहर में पहली बार ‘मेट्रो ड्रीमलैंड’ फैमिली फन पार्क का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 22 अगस्त से कलेक्टर कार्यालय के पीछे विजय इंडस्ट्री के पास सिनेमा रोड पर होगी। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और शहरवासियों में भी उत्साह है।
फन पार्क का मुख्य प्रवेश द्वार करीब 100 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है। यह आयोजन स्थल का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसके अलावा बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह के झूले और मनोरंजन गतिविधियां उपलब्ध रहेंगी।
झूले, कैमल सफारी और हॉर्स राइडिंग रहेंगे आकर्षण
फन पार्क में कैमल सफारी, हॉर्स राइडिंग, विभिन्न झूले और अनलिमिटेड सेल्फी प्वाइंट प्रमुख आकर्षण होंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए चैपलिन और अलादीन जैसे किरदार भी मौजूद रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन करने वालों के लिए आयोजन स्थल पर कई विकल्प उपलब्ध होंगे।
 शाम 5 से रात 10:30 बजे तक चलेगा
फन पार्क का आयोजन प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10:30 बजे तक रहेगा। आयोजकों के अनुसार बच्चों के साथ परिवारों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
‘मेट्रो ड्रीमलैंड’ फैमिली फन पार्क का मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर रहेगा। आयोजन को लेकर शहर में प्रचार-प्रसार भी शुरू किया जा रहा है। आयोजक सुनील सिंह ने बताया कि फन पार्क का उद्देश्य खैरथल और आसपास के क्षेत्र के लोगों को परिवार के साथ मनोरंजन के लिए एक नया और बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button