बरेली
फोटो वीडियो एक्सपो 2026 के पोस्टर का सांसद ने किया विमोचन
11 से 13 सितंबर तक लखनऊ में होगा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश (PAUP) द्वारा 11, 12 एवं 13 सितम्बर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले फोटो वीडियो एक्सपो 2026 के पोस्टर का विमोचन आज बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बरेली फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द आनन्द सहित मुकेश सक्सेना, दिनेश्वर दयाल सक्सेना, अखिलेश कश्यप, प्रमोद कुमार, प्रदीप सिंह, सकीना, जाकिर खान, वीरू पाल, आकाश भारती, आशीष कुमार, अरविन्द शर्मा आदि प्रमुख फोटोग्राफर्स उपस्थित रहे।
सांसद ने फोटो एवं वीडियो क्षेत्र के सभी साथियों से अपील की कि इस महत्वपूर्ण एक्सपो में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें।



