
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। इफको बाजार केंद्र रिठौरा में प्रशासनिक बदलाव किया गया। प्रभारी जीवन सिरोही की उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए उन्हें पदोन्नत कर क्लस्टर मैनेजर बनाया गया है। उनके स्थान पर नवनीत द्विवेदी को नया केंद्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करते ही नवनीत द्विवेदी ने कहा कि केंद्र पर आने वाले प्रत्येक किसान की सुविधा और सम्मान का ध्यान रखा जाएगा। खाद व अन्य सामग्रियों का वितरण सुचारू रूप से कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद लेने आते समय फार्मर आईडी एवं आधार कार्ड अवश्य लाएं, ताकि वितरण प्रक्रिया पारदर्शी व त्वरित रहे।
पदोन्नति व नई नियुक्ति पर डॉ. नीलांबर गंगवार, रंजीत कनौजिया, सत्यवीर सिंह, पंकज सिंह सहित स्थानीय किसानों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।



