बोकारो

आगामी 30 अगस्त को केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के तत्वावधान में हिसीम में आयोजित होगा पेड़ों पर रक्षाबंधन कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर एक तरफ जहां बहने अपने भाइयों की सलामती के लिए तथा सुख-दुख में हर समय भाई से सहयोग सहायता मदद की अपेक्षा के साथ कलाई में सुरक्षा सूत्र (रक्षाबंधन) राखी बांधती है इसी तर्ज पर केंद्रीय बंद पर्यावरण सुरक्षा का प्रबंध समिति आगामी 30 अगस्त को कश्मीर प्रखंड के ही सिम के महादेव बेड़ा जंगल में पेड़ों की सुरक्षा के लिए पेड़ों पर सुरक्षा सूत्र राखी बांधकर पेड़ों की सुरक्षा का प्रण संकल्प लेंगे। यह एक आम जनमानस के बीच पेड़ों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम है जो हर किसी के लिए पेड़ों की सुरक्षा करने के प्रति जागरूक करने का एक सराहनीय प्रयास है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विगत कई वर्षों पूर्व से आयोजित किए जाते रहे हैं। हिसीम पंचायत भवन में बैठक कर आगामी 30 अगस्त को हि कार्यक्रम में महिला समूह की दीदी, वन विभाग के अधिकारी, केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर जंगल बचाने का संकल्प लेंगे। उपर्युक्त जानकारी केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने दिए है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button